छपरा, अप्रैल 21 -- मढ़ौरा। मढ़ौरा के असोइया गांव में आयोजित भव्य रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत प्रवचन पंडाल का शुभारंभ मंगलवार की संध्या अत्यंत श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। विधायक सह पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का माध्यम है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है, जिससे आसपास के क्षेत्र में सुख-शांति का संचार होता है। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यज्ञ से उत्पन्न आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इससे पूर्व विधायक ने यज्ञ स्थल पर स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और यज्ञ म...