सीवान, अप्रैल 30 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया सीवान मुख्यमार्ग के शाहबाचक गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण सहित आयोजन समिति के सदस्यों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जामदार यादव ने की।

यज्ञ आयोजन की तैयारी बैठक में एक मई से यज्ञ के आयोजन और कलश यात्रा को निकालने को लेकर विचार विमर्श किया गया। यह सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर अलग अलग जिम्मेवारी दी गई। यज्ञ अध्यक्ष जामदार यादव और समिति के सदस्य गोविंद कुशवाहा ने बताया कि इस सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ में इटावा यूपी के सुप्रसिद्ध कथावाचिका पूजनीय रश्मि दीदी का संगीतज्ञ प्रवचन होगा।

रामलीला का मंचन अयोध्या धाम के कलाकारों के रामलीला मंडली के द्वारा रात्रि में रासलीला और दिन में ...