रुद्र महायज्ञ के जयघोष से गूंजा इचाककला, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
चतरा, अप्रैल 10 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इचाक कला गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फल्गु नदी के उद्गम स्थल से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत फल्गु नदी के तट पर विधि-विधान से जल भरने के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा की। वैदिक मंत्रोच्चार और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुँची, जहाँ कलश स्थापित किए गए। यज्ञ स्थल पर मुख्य आचार्य भैरव शास्त्री द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कराई गई। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.