रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन बदमाशों के दो गुटों में हुई फायरिंग
समस्तीपुर, मई 17 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत के लोदीपुर में आयोजित रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। झूला पर चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस मामले में दोनों तरफ से भीषण मारपीट शुरू हो गई। इसी क्रम में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया। इससे मेला क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हो सका है। बताया जाता है कि शनिवार की रात 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन हो रहा था। मेले में काफी भीड़भाड़ थी। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन बदमाशों के दो गुटों में हुई फायरिंग इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार युवक ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। बात धीरे-धीरे बढ़ने लगी और दोनों पक्ष के लोग गोलबंद होने लगे और मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.