कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- रुद्र फाउंडेशन के पं. जगत नारायण विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रामदयालपुर के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कष्ट प्रदर्शन किया। संस्था ने शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकम के दौरान संस्था के तकनीकी सलाहकार एवं प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी एवं चेयरपर्सन अनामिका त्रिपाठी ने समस्त सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों रेखा मिश्रा एवं अजय तिवारी एवं रुद्र फाउंडेशन के व्यवस्थापक प्रभाकर दुबे, अकादमी प्रमुख विनय गिरि, एमएस इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक गिरजेश नारायण पांडेय एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं को ढेरों बधाइयां दीं।पं. यह भी पढ़ें- रुड़की के लवीश ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 96.80...