गोंडा, सितम्बर 29 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत परसिया बहोरीपुर गांव निवासी छह वर्षीय छात्र रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है। हरैया झूमन स्थित एमके कॉन्वेंट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी रुद्र को अपने कार्यालय में सम्मानित किया है। रुद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकेंड में सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान की प्रस्तावना भी 37 सेकेंड में सुनाई। रुद्र की याददाश्त और सामान्य ज्ञान की जानकारी से लोग हैरान हैं। परिवार के मुताबिक रुद्र को भारत के सभ...