नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। शहर के रुद्र चौहान प्रयागराज में चल रही प्रतियोगिता में मंडल की फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सेक्टर-22 निवासी रुद्र चौहान नोएडा स्टेडियम में खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। क्लब स्तर पर अशोका फुटबॉल के कप्तान हैं। वह लेफ्ट के पॉजिशन से खेलते हैं। नोएडा स्टेडियम के मुख्य प्रशिक्षक अनादि बरुआ ने बताया कि प्रयागराज में खेली जा रही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश टीम में भी जगह मिल सकती है। रुद्र चौहान एक बेहतर खिलाड़ी है। भविष्य में इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...