रांची, फरवरी 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी सिंहपुर निवासी रुद्र कुमार की बेहतर पारी से रांची जिला टीम ने अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। ज्ञात हो कि हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने हजारीबाग को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। रांची अंडर 16 की ओर से रुद्र कुमार ने अपने टीम के लिए कुल 42 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने टीम को जिताया। उनके इस सफलता पर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, सिंगपुर मुरी नर्सिंग होम संचालक डॉ रमनेश प्रसाद, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, बुसु कोच वाहिद अली समेत क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.