रुद्राभिषेक और जलाभिषेक से किया शिव को प्रसन्न
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को काशी के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों ने पूजन-अभिषेक किया। श्रावण में शिवानुष्ठान की महत्ता में आस्था रखने वाले श्रद्धालु मंदिरों में सपरिवार पहुंचे। किसी शिवालय में लोग रुद्राभिषेक करते दिखे तो कई आश्रमों में पार्थिव शिवलिंगों के पूजन में व्यस्त रहे। केदारघाट स्थित गौरीकेदारेश्वर महादेव, पांडेय हवेली के तिलभांडेश्वर, दशाश्वमेध स्थित बृहस्पतेश्वर महादेव, दारानगर के महामृत्युंज महादेव, ईश्वरगंगी के जागेश्वर महादेव मंदिरों में स्थानीय श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ दिखी। इन सभी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से दोपहर तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। दोपहर के वक्त कुछ घंटों के लिए इन मंदिरों में भीड़ कम हो गई थी लेकिन शाम ढलते ही शृंगार स्वरूप के दर्शन को भक्तों ने मंदिरों की ओर रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.