वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दीक्षोत्सव की गतिविधियों की प्रगति और कार्ययोजना पर चर्चा हुई। तय हुआ कि दीक्षांत के प्रतिभागियों सहित सभी के लिए भारतीय पारम्परिक पीत वर्णीय परिधान ही मान्य होंगे। पुरुष पीले कुर्ता पायजामा या सफेद शर्ट और महिलाएं इसी रंग की साड़ी या सलवार-सूट में होंगी। जीन्स, टी-शर्ट, काले या गहरे रंग के वस्त्र पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में दीक्षांत स्मारिका एवं निमंत्रण पत्र का प्रारूप स्वीकृत किया गया। साथ ही स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं के परिणाम एवं योग्यता क्रम की स्थिति से अवगत कराया गया। इस दौरान कुलसचि...