देहरादून, जून 7 -- रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा क्षेत्र में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी के किनारे पानी में जा गिरी। वाहन में सवार पांच यात्री घायल हो गए जिन्हें पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...