देहरादून, जून 19 -- रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में घायल होने वालों में वाहन चालक राजीव कुमार (46 वर्ष) पुत्र मोहन लाल, निवासी ललूड़ी जखोली, गजेंद्र सिंह (40 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55 वर्ष) पत्नी धनी राम, निवासी ऐकलिंग बुढ़ना शामिल हैं। इनमें छुम्मा देवी को गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...