देहरादून, मार्च 13 -- रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबन्धन के प्रति सजगता दिखाते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने सड़क दुर्घटना में त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक की जान बचाई। चौकी घोलतीर क्षेत्र में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़, जिला चमोली के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि वे ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस की त्वरित सक्रियता के कारण चालक पूरी तरह सुरक्षित व कुशल हैं। दुर्घटनाग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.