देहरादून, फरवरी 8 -- रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरि ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने हिंदू धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया। कहा कि हमें सनातनी परंपराओं का निरंतर निर्वहन करना चाहिए। अपने बच्चों को संस्कार देने चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...