देहरादून, सितम्बर 8 -- रुद्रप्रयाग। जनपद में मंगलवार सुबह छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित (26) घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को वाहन से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...