रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव के समीप मिला शव
देहरादून, मई 27 -- रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव के समीप एक शव दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा जवानों द्वारा शव को बरामद किया गया। उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरफ की संयुक्त टीम द्वारा कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए नदी से अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उक्त शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा में बहे फैजल का शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.