रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के रेशमवाड़ी क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से किशोरी की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। मूल रूप से पीलीभीत जिले के घंघोरा निवासी शिवचरण वर्तमान में रुद्रपुर के रेशमवाड़ी क्षेत्र में परिवार सहित किराए पर रहते हैं। कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में बताया कि बीते 23 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय बहन काजल घर पर अकेली थी। इसी दौरान काजल बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...