रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजा कॉलोनी से लापता दो नाबालिगों की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप थाना पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे से मुलाकात कर बच्चों को शीघ्र खोजने की मांग की। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व राजा कॉलोनी से एक किशोर और एक किशोरी अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी समय बीतने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। मीना शर्मा ने पुलिस से मामले में तेजी लाने और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी भी मौजूद रहे और पुलिस से ...