रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर। शहर में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों से लोगों में चिंता है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। गांधी कॉलोनी निवासी एक महिला 13 वर्षीय पुत्री 25 अप्रैल की सुबह घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। वहीं, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के जगतपुरा से एक 15 वर्षीय किशोरी 23 अप्रैल की दोपहर से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.