रुद्रपुर संकुल बना प्रांतीय वैदिक गणित मेले का ओवरऑल चैंपियन
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में विद्या भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित मेले का मंगलवार को समापन हुआ। प्रदेश के 14 संकुलों से पहुंचे 165 भैया-बहनों ने प्रश्न मंच, गणित प्रदर्श, प्रयोग और पत्र वाचन प्रतियोगिताओं में अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर रुद्रपुर संकुल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। हरिद्वार संकुल ने दूसरा और नैनीताल संकुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रांतीय गणित संयोजक दिनेश भट्ट ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए और विजेताओं की रैंकिंग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विद्या भारती के संगठन मंत्री सुनील ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने मेरठ में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.