रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शहर के विकास की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति दी गई। शहर में भव्य हाईवे एंट्री गेट बनाने, पार्कों की हालत सुधारने और प्राधिकरण के कार्यों में और पारदर्शिता लाने के लिए नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक आय-व्यय और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त कुमाऊं और अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण दीपक रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की 22वीं बोर्ड बैठक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बोर्ड बैठक में कुल 32 मुख्य प्रस्ताव/मदों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट अनुमोदन, 13 नीतिगत प्रस्ताव, मानचित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.