रुद्रपुर, जुलाई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज प्रशासन और कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लक्ष्य है कि वर्ष 2026 से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विधायक ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के हालिया निरीक्षण में फैकल्टी, आवश्यक संसाधनों और कुछ निर्माण कार्यों से संबंधित कमियां चिह्नित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जिला अस्पताल में जल्द होगी चिकित्सकों की तैनाती इन्हें दूर करने के लिए 27 जुलाई त...