रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने की उम्मीद बढ़ी
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र शुरू होने की उम्मीदों को गुरुवार को नई गति मिली। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कॉलेज प्रशासन ने शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं, चिकित्सा उपकरणों, फैकल्टी और अस्पताल की व्यवस्थाओं का प्रस्तुतीकरण किया। ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण के मूल्यांकन के बाद अब एनएमसी की विशेषज्ञ टीम जल्द ही मेडिकल कॉलेज का भौतिक निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में भवन, अस्पताल, फैकल्टी, प्रयोगशालाओं, उपकरणों और अन्य मानकों की जांच की जाएगी। इसके बाद एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इधर प्रो. चंद्रप्रकाश भैसोड़ा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.