रुद्रपुर, मार्च 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बगवाड़ा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 5 किलो 890 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 51,300 रुपये नकद, आधार कार्ड और एक आईफोन मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करते हुए गश्त पर थे। इंद्रा चौक से होते हुए टीम बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में किच्छा रोड पर पहुंची। इसी दौरान भट्टा वाली गली में एक व्यक्ति कंधे पर सफेद प्लास्टिक का कट्टा लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजीव कुमार पुत्र शिवजी निवासी बिगवाड़ा भट्टा, वार्ड 16 बत...