रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित शिवालिक हॉल में शनिवार को 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। 23 से 28 मई तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में देश के 28 राज्यों से आए 650 से अधिक फेंसर्स भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में फॉइल, सेबर और एपी वर्गों में पूल और डायरेक्ट एलिमिनेशन मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट और दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 21वीं कैडेट नेश...