रुद्रपुर, जुलाई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर को जल्द ही कुमाऊं के प्रवेश द्वार के रूप में नई पहचान मिलने जा रही है। विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर उत्तराखंड की कला, संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाले भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने गुरुवार को सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विधायक अरोरा ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री धामी को रुद्रपुर में कुमाऊं के प्रवेश द्वार के रूप में एक भव्य द्वार के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस परियोजना को शामिल किया गया, जिसके बाद जिला विकास प्राधिकरण को इसकी डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: प्रभारी मंत...