रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को 'स्वास्थ्य जन जागरूकता रैली' का आयोजन किया है। यह रैली सुबह 11 बजे गांधी पार्क, रुद्रपुर से प्रारंभ होगी। रैली का शुभारंभ सीडीओ असित आनंद व सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। रैली में जिले के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...