रुद्रपुर में राधा स्वामी सत्संग के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राधा स्वामी सत्संग व्यास, किच्छा रोड, बिगवाड़ा में 29 और 30 अगस्त को प्रस्तावित विशाल सत्संग को लेकर पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। देशभर से करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। दोनों दिन सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक जिले की सीमाओं से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। एसएसपी अजय गणपति के अनुसार, सितारगंज और बरेली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन किच्छा रोड से सत्संग परिसर के सामने पहुंचकर निर्धारित गेट से प्रवेश करेंगे। हरिद्वार, काशीपुर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहन गदरपुर स्थित एमेनिटी स्कूल के पास से रिंग र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.