रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविन्द बल्लभ पंत विवि के पूर्व प्रोफेसर बीएम कुमार, विशिष्ट अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन सुनील पंत और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवर्तन किया। जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की प्रक्रिया से अवगत कराया। प्रतियोगिता में 'आपातकाल के पचास वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर युवाओं ने अपने विचार रखे। प्रत्येक प्रतिभागी को तीन मिनट का समय...