रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के रुद्रपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक शिव अरोरा के साथ रोड शो करते हुए उन्होंने शहर का भ्रमण किया और बाद में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं, जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। देहरादून में भाजपा ज्वाइन करने के बाद रुद्रपुर पहुंचीं मीना शर्मा का गल्ला मंडी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विधायक शिव अरोरा के साथ उनका काफिला मुख्य बाजार, डीडी चौक और खेड़ा रोड से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में मिला स्...