रुद्रपुर में भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
रुद्रपुर, मई 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आदर्श कॉलोनी में भाजपा नेता के बड़े बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, वार्ड-29 निवासी भाजपा नेता सतनाम सिंह अपने परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी कंचन कौर और वह स्वयं पार्षद रह चुके हैं। उनके बड़े बेटे कपिल उर्फ शेरू का विवाह हो चुका था और एक छोटी बेटी भी है। बताया जा रहा है कि कपिल की पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर की दूसरी मंजिल पर अकेला था, जबकि माता-पिता भूतल पर मौजूद थे। रविवार शाम सतनाम सिंह बेटे को बुलाने ऊपर कमरे में पहुंचे तो कपिल फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख वह गश खाकर नीचे गिर पड़े। बाद में परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.