रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित 'मानस खंड कॉरिडोर' के अंतर्गत प्रस्तावित भव्य 'शिव कॉरिडोर' को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को मेयर विकास शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। मेयर ने पर्यटन विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम, परिवहन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को परियोजना का ड्राफ्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। यह कॉरिडोर गोल्ज्यू मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। मेयर ने कहा कि शिव कॉरिडोर रुद्रपुर की नई पहचान और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यह भी पढ़ें- खटीमा में पुराने बस स्टेशन पर बनेगा शॉपिंग मॉल यहां सर्वसमाज की आस्था के साथ कुमाउनी...