रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला विकास प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई में फुलसुंगी रोड स्थित अतिक्रमण ध्वस्त किया। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ सुबह अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे। जहां अतिक्रमण स्थल की नापजोख के बाद अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित नीम करौली बाबा धर्मकांटा नदी किनारे अतिक्रमण कर बनाया गया था। साथ ही पास से गुजर रहे नाले पर भी अवैध रूप से कब्जा किया गया था। ग्राम फुलसुंगा तहसील रुद्रपुर में प्राधिकरण की टीम ने पूर्व में ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया था। सुरक्षा की दृष्टिगत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने लोगों से अपील की है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.