रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा के रुद्रपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बुधवार को विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में एलायंस कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पार्षदों और एलायंस समिति के सदस्यों ने मंत्री बत्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री बत्रा विधायक अरोरा के आवास भी पहुंचे, जहां उनका पारिवारिक रूप से स्वागत किया गया और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। विधायक ने कहा कि प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं मंत्री बत्रा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमं...