रुद्रपुर, जुलाई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विकास शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने नगर निगम की ओर से पूर्वांचल समाज के लिए केवल भूमि ही नहीं, बल्कि पूर्ण सुविधाओं से युक्त कम्युनिटी हॉल 'पूर्वांचल भवन' के निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा पर समाज के लोगों ने मेयर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को बताया कि तराई क्षेत्र के विकास में पूर्वांचल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन आज तक समाज का अपना कोई स्थायी भवन नहीं बन सका है। इस कारण सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- मेयर की घोषणा, रुद्रपुर में बनेगा पूर्वांचल समाज का अपना भवन इस पर मेयर शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर...