काशीपुर, मई 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित शहीद ऊधमसिंह सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विशेष ऑनलाइन लॉटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह लॉटरी ग्राम बागवाला, तहसील रुद्रपुर में निर्माणाधीन 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों के पंजीकृत लाभार्थियों के लिए आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विधायक और मेयर ने ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों की पर्चियां निकालीं।पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई प्रक्रिया में कुल 176 लाभार्थियों को भवन आवंटन पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम ...