रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। शहर में रविवार को भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और साफ आसमान के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अजित सिंह नैन के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता 58 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 20 प्रतिशत रह गई। नमी कम होने से दोपहर के समय गर्म हवाएं चलीं और लू जैसे हालात महसूस किए गए। हवा की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो पश्चिम दिशा से चली। आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण दिनभर धूप का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में पारा 40.4 डिग्री पार, तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी पिछले 24 घंटों में वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। अगले 24 घंटों में भ...