देवरिया, अक्टूबर 5 -- रुद्रपुर (देवरिया), निज संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर के पास हुए सड़क हादसे में फौजी का शव लेकर आ रहे उनके बेटे, बड़े भाई और भाजपा के सभासद की एक दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह सभी का शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया। हर तरफ केवल चीत्कार ही सुनाई देने लगा। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की भी आंखे भर भाई। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गहिला दुधैला गांव के रहने वाले सत्यवान सिंह (50) पुत्र स्व.जयसिंह सेना में सूबेदार मेजर थे। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत वर्तमान में उनकी तैनाती चण्डीगढ़ में थी। वह वहीं पर पत्नी सरोज सिंह उर्फ पिंकी सिंह, बेटी दीक्षा सिंह व इकलौते बेटे गौरव सिंह के साथ र...