काशीपुर, फरवरी 27 -- काशीपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में नमाजी के साथ अभद्रता के आरोपी की गिरफ्तारी और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। शुक्रवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल और प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गौशाला मोड़ तक क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की मरम्मत कराने, होली और रमजान के पवित्र माह में बिजली-पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इसके साथ अतिक्रमण के नाम पर ठेला-फुटपाथ पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न बंद करने की भी मांग उठाई गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि...