रुद्रपुर, फरवरी 25 -- गदरपुर। रुद्रपुर में नमाज़ अदा कर रहे एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष है। बुधवार को घटना के विरोध में गदरपुर के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान फैजान खान ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को अपनी इबादत या पूजा-पाठ के दौरान भय का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शाहेरूम (टोनी पठान), मुजम्मिल, मो.अशरफ, फरमान, सागर, यासीन, शाहरुख, अरमान, आसिफ, रिजवान कुरैशी, रहमान, फईम, नौशाद, जाने अली मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.