रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार रात पुलिस टीम आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसने अपना नाम अमन कुमार पुत्र राम रतन निवासी वार्ड दो ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...