रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, खुशी एनक्लेव निवासी 26 वर्षीय करण खेड़ा पुत्र नरेंद्र खेड़ा रविवार रात करीब 9:30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह भूरारानी रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान करण खेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि करण अविवाहित था और डीडी चौक स्थित टैक्सी स्टैंड पर काम क...