रुद्रपुर, जुलाई 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। देर रात सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कीरतपुर स्थित एकता विहार निवासी 41 वर्षीय भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की फील्ड रेजीमेंट में लेह-लद्दाख में तैनात थे। वह कुछ दिन पहले अवकाश पर अपने घर आए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान के मौत की ख...