रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गैस लीक होने से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक छह वर्षीय बच्ची का चेहरा और हाथ झुलस गया। वहीं मां भी हल्की झुलस गई। आग से सारा घरेलू सामान और एक बाइक भी जल गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, अरविन्द सिंह पुत्र नौबत सिंह निवासी बिहारीपुर बहेड़ी जिला बरेली कई वर्षों से रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में पत्नी सरसता देवी और दो बच्चियों के साथ किराये के कमरे में रहते हैं। शुक्रवार देर रात उनकी पत्नी किचन में खाना बना रही थीं। खाना गैस पर रखकर वह दूसरे कमरे में चली गईं। उनकी छह वर्षीय बेटी उपासना उस समय किचन के आसपास ही खेल रही थी। जबकि अन्य लोग दूस...