रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिले के हजारों किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कृषि विभाग उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना और मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक तत्वों के संतुलन के प्रति किसानों को जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में खेत बचाओ अभियान के तहत आज ज...