रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) ललित मोहन पाण्डे के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान चार नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त पाण्डे ने बताया कि इस दौरान एक मॉल में जांच करते हुए टीम ने सेंधा नमक का एक, रागी आटे के दो और साबूदाना का एक नमूना लिया। कुल चार नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि कुट्टू का आटा बिना वैध लाइसेंस या पंजीकरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.