रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर। जिला क्रीड़ाधिकारी के तत्वावधान में आज सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर की दौड़ ओपन आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के लिए आयोजित होगी। इसकी शुरुआत सुबह 7 बजे से होगी। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले स्टेडियम परिसर में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा और उन्हें पूर्व में चेस्ट नंबर प्राप्त करना होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.