रुद्रपुर में कैलास मानसरोवर यात्रियों के सातवें दल का भव्य स्वागत
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कैलास मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं के सातवें दल का मंगलवार को रुद्रपुर स्थित एक होटल में भव्य स्वागत किया गया। मेयर विकास शर्मा की अगुवाई में श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और 'हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' के जयघोष के बीच यात्रियों का अभिनंदन किया। मेयर शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि तप, त्याग, धैर्य, आस्था और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक है। उन्होंने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा और भगवान शिव के दिव्य दर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास ही सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा, संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.