रुद्रपुर, जुलाई 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के उत्तराखंड आगमन पर शनिवार को यूपी-उत्तराखंड सीमा के निकट रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया। सांसद अजय भट्ट ने श्रद्धालुओं का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनकी सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, तप, संयम और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में देशभर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करना गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव की कृपा से सभी यात्री सकुशल यात्रा पूरी कर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तीर्थाटन और अतिथि सत्कार की भूमि है। राज्य सरकार और प्रशासन यात्रियों क...