रुद्रपुर में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 300 खिलाड़ी जुटे
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवभूमि शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का गुरुवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शुभारंभ किया। 23 से 26 जुलाई तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। डीएम भदौरिया ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मनोज सरकार स्टेडियम में पहली बार इस स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने औक किसी भी असुविधा की स्थिति में प्रशासन को तत्काल अवगत कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gridih ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.